मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू-बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दिए निर्देश: “अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएं”
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कलेक्टर डॉ. गर्ग ने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी बीएलओ पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं, साथ ही नए योग्य मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि मतदाता सूची पूर्ण, अद्यतन और त्रुटिरहित बन सके। बैठक में एसडीएम कौशल्या विश्नोई, सीईओ कैलाश यादव सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039312

