पिलानी में अवैध हथियारों के साथ 2 युवक गिरफ्तार:2 देसी पिस्तौल, 5 कारतूस और बिना नंबर की बाइक जब्त; हरियाणा के बहल थाना क्षेत्र के निवासी हैं दोनों युवक
पिलानी में अवैध हथियारों के साथ 2 युवक गिरफ्तार:2 देसी पिस्तौल, 5 कारतूस और बिना नंबर की बाइक जब्त; हरियाणा के बहल थाना क्षेत्र के निवासी हैं दोनों युवक
पिलानी : पिलानी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवक भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी पहचान गोकुलपुरा निवासी अमित उर्फ मीतो सरपंच (20) पुत्र राकेश जाट और बुढेड़ी निवासी हिमांशु उर्फ योगी (19) पुत्र संदीप जाट के रूप में हुई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी। मुखबिर ने कस्बे में काजी रोड पहाड़ी के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर संदिग्ध युवकों की गतिविधि की जानकारी दी थी। सूचना के आधार पर एएसआई होशियार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पहाड़ी के पास से दोनों युवकों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान युवकों के पास से दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस मिले, जिनके संबंध में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने अवैध हथियार और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक पिलानी किस उद्देश्य से आए थे और क्या उनकी पहले की किसी आपराधिक घटना में संलिप्तता रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034582

