[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल गोशाला में गौ चिकित्सा सेंटर का शिलान्यास:बीमार, घायल गोवंश के उपचार के लिए स्थापित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जाखल गोशाला में गौ चिकित्सा सेंटर का शिलान्यास:बीमार, घायल गोवंश के उपचार के लिए स्थापित

जाखल गोशाला में गौ चिकित्सा सेंटर का शिलान्यास:बीमार, घायल गोवंश के उपचार के लिए स्थापित

जाखल : नवलगढ़ उपखंड की जाखल नगरपालिका में बाबा सुंदरदास गोपाल गोशाला में ‘मेरा संकल्प जाखल’ संस्था द्वारा गौ चिकित्सा सेवा केंद्र का शिलान्यास किया गया। यह केंद्र विशेष रूप से बीमार, घायल और वृद्ध गोवंश के उपचार के लिए स्थापित किया जा रहा है। यहां उन्हें उचित चिकित्सा, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

‘मेरा संकल्प जाखल’ पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा, सहयोग और समर्पण का उदाहरण बना हुआ है। ‘एक व्यक्ति, एक दिन, एक रुपया’ की भावना से शुरू हुई इस सेवा यात्रा के माध्यम से अब तक विभिन्न सेवा कार्यों में लगभग 25 लाख रुपयों से अधिक की राशि समर्पित की जा चुकी है।

भूमि पूजन समारोह में गोशाला अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड ने इस अवसर को गर्व और संतोष का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा हमारी संस्कृति और धर्म की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह गौ चिकित्सा सेवा केंद्र बीमार और घायल गोमाताओं के लिए अत्यंत आवश्यक था।

‘मेरा संकल्प’ के सदस्य जगदीश सिंह ने बताया कि गौ चिकित्सा सेवा केंद्र का अनुमानित बजट लगभग 4 से 5 लाख रुपयों रखा गया है। संस्था ने दानदाताओं से सहयोग की अपील की है ताकि इस सेंटर को और अधिक भव्य एवं सुसज्जित रूप में विकसित किया जा सके।

इस मौके पर जगदीश सिंह शेखावत, बसंत सिंह, सचिव रतन सिंह, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. श्रवण सिंह, ओमवीर सिंह शेखावत, ताराचंद खेदड़, शिंभू सिंह, राजू भांजा, विनोद कुमावत, बनारसीलाल खेदड़, देवीलाल, पंकज कुमावत, राहुल कस्वां, रुस्तम अली, ओमप्रकाश खेदड़, रामलाल माहिच, प्रमोद कुमार, निकेंद्र सिंह, अंकित, पुनीत, विजय कुमावत, पंडित उमाशंकर, सुरेंद्र कुमार पारीक और संजय मीणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles