नौरंगपुरा में बूढ़वाले बालाजी धाम पर भव्य पाटोत्सव, मेला व कुश्ती दंगल में उमड़ा जनसैलाब
नौरंगपुरा में बूढ़वाले बालाजी धाम पर भव्य पाटोत्सव, मेला व कुश्ती दंगल में उमड़ा जनसैलाब
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के नौरंगपुरा गांव में शुक्रवार को श्री बूढ़वाले बालाजी धाम पर वार्षिक पाटोत्सव, मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह 8:15 बजे अखंड ज्योत प्रज्जवलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद 108 भक्तों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हवन व पूर्णाहुति संपन्न हुई। साथ ही बाधा दौड़, रस्साकशी, कुश्ती दंगल सहित अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।धाम परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नौरंगपुरा सहित कांकरिया, सेफरागुवार, दलेलपुरा, पदेवा, हरडिया, कालोटा, माधोगढ़, जोधपुरा व बागोली आदि गांवों से श्रद्धालु बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे। मेले में महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की तथा झूलों का आनंद लिया।

सुबह से ही भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया।शाम को आयोजित कुश्ती दंगल में झुंझुनूं, सीकर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। महिला पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, जगतगुरु बाहुबल द्वाराचार्य पीठाधीश्वर बलदेवाचार्य महाराज, सावंत राम भगत धनावता धाम, तुलसीदास महाराज भगेगा, रणवीर भाई शेखावाटी वाले व वीरांगना मंजू कुमावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आयोजन समिति अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति, कोषाध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिराधना, सचिव ताराचंद भावरिया व रामकुमार सिद्धार्थ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कैप्टन महेश बिजारणिया, सुरेश चंद टेलर, महेंद्र सिंह जाखड़, सभा चंद जाखड़, वेद प्रकाश आदित्य, दिगपाल सिंह शेखावत, रोताश गुर्जर, कमलेश बोराण, सागरमल गुर्जर, ओमप्रकाश बिजारणिया, कन्हैयालाल बुडानिया, रामावतार गजराज, ग्यारसीलाल सिराधना, महेंद्र सिंह गुर्जर, रोहिताश जोधपुरा, रोहिताश सरपंच कांकरिया, रामेश्वर लाल खटाना, दीपचंद ठेकेदार, कैलाश रोहिलान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039171


