[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गलत दिशा में आ रही रोडवेज ने कार को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची हुई चोटिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

गलत दिशा में आ रही रोडवेज ने कार को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची हुई चोटिल

गलत दिशा में आ रही रोडवेज ने कार को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची हुई चोटिल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस में एनएच 52 की बाइपास पुलिया पर गलत दिशा में आ रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मारी, जिससे कार सवार 5 वर्षीय बालिका घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर आगार की रोडवेज बस खाटू श्याम जी से जयपुर जा रही थी जो बाईपास पुलिया की टूटी हुई सड़क की वजह से गलत दिशा से गुजर रही थी। कार सवार परिवार मध्यप्रदेश से खाटूश्यामजी दर्शन को जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची रींगस पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क मार्ग से हटाकर मार्ग को सुचारु करवाया।

Related Articles