[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात युवक ने मकान के बाहर खड़े टैम्पो में लगाई आग, क्षेत्र में फैली सनसनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

अज्ञात युवक ने मकान के बाहर खड़े टैम्पो में लगाई आग, क्षेत्र में फैली सनसनी

अज्ञात युवक ने मकान के बाहर खड़े टैम्पो में लगाई आग, क्षेत्र में फैली सनसनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात रींगस की देशनोक कॉलोनी में एक युवक रात्रि 11:30 बजे के आसपास पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आया और वहां खड़े टेंपो में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है देर रात लगी आग को आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जिस पर लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। गनीमत रही कि टैंपो में लगे सीएनजी सिलेंडरों ने आग नहीं पकड़ी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टेंपो मालिक भागीरथ प्रसाद एक निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य करवाता है उसने बताया कि जब आग लगी उस समय उसके पास दो-तीन फोन आए थे लेकिन नींद में होने की वजह से वह उठा नहीं पाया, पड़ोसियों ने आकर दरवाजा बजाया तब पता चला कि उसके टेंपो में आग लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles