लोहार्गल में राजपूत समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
लोहार्गल में राजपूत समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
लोहार्गल : लोहार्गल में शुक्रवार को नवलगढ़ राजपूत समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य सामाजिक कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।
समारोह में समाज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सबसे प्रमुख आगामी समय में लोहरड़ा में बनने जा रहे राजपूत भवन के निर्माण और प्रगति को लेकर चर्चाएं हुईं। समाज के लोगों ने भवन निर्माण की योजना को सफल बनाने के लिए अपने विचार और सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों और सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिभावान शख्सियतों का सम्मान करना रहा। इन मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर समाज ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाज की सैंकड़ों प्रतिभाएं सम्मानित हुईं।
समारोह में विधायक विक्रम सिंह जाखल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीकर राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष राम सिंह पिपराली मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में राघवेंद्र सिंह डूंडलोद, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, यशवंत सिंह राठौड़, मदन सिंह बरवा, बहादुर सिंह बलरिया, सुमेर सिंह, गुमान सिंह, इंद्र सिंह, जुगल सिंह सहित कई प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत और सरपंच मदन सिंह शेखावत ने आए हुए सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस स्नेह मिलन समारोह ने दीपावली के पावन अवसर पर समाज के सभी सदस्यों को एक मंच पर लाकर, सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सफल प्रयास किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039097


