[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में शब्दाक्षर संस्था द्वारा दीपावली स्नेह मिलन और काव्य अनुष्ठान आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में शब्दाक्षर संस्था द्वारा दीपावली स्नेह मिलन और काव्य अनुष्ठान आयोजित

नवलगढ़ में शब्दाक्षर संस्था द्वारा दीपावली स्नेह मिलन और काव्य अनुष्ठान आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

​नवलगढ़ : शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की राजस्थान इकाई द्वारा नवलगढ़ में दीपावली स्नेह मिलन और भव्य काव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों ने अपनी सरस रचनाओं से समां बांध दिया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की, जबकि समाजसेवी कैलाश चोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर शब्दाक्षर के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड़, प्रदेश संगठन मंत्री मुरली मनोहर चौबदार, इंजीनियर भंवरलाल जांगिड़ और रामावतार सबलानिया भी मौजूद थे।

​काव्य अनुष्ठान में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर महफिल को साहित्यिक सुगंध से महकाया। कवि भवानी शंकर सैनी, डॉ. कैलाश शर्मा, सुरेश कुमार जांगिड़, संत कुमार सोनी, जगदीश प्रसाद जांगिड़, रमाकांत सोनी, नेमीचंद चोबदार, ओमप्रकाश सैन, सज्जन जोशी, गंगाधर सिंह सुण्डा और भंवर सिंह ‘भंवर’ ने अपने गीत, गजल और कविताएं सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। ​इस अवसर पर, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर स्थानीय कवियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

​कार्यक्रम में सीताराम घोडेला, दिनेश चन्देल, प्रदीप कच्छावा, अनु महर्षि, सुरेन्द्र ख्यालिया, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, सागरमल वर्मा, नवीन सैनी, सुदर्शन मिश्रा और नारायण मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम का सफल संचालन शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी ने किया। अंत में, आयोजक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय विभाग महामंत्री चक्रपाणी मिश्रा ने उपस्थित सभी कवियों और साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles