खरकड़ा देवरान में क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे 311 बना ग्रामीणों की मुसीबत:ग्रामीणों ने किया विरोध पदर्शन
सड़क पर बने गड्ढों और उड़ती धूल के कारण ग्रामीण दुकानदार और राहगीर परेशान,तीन दिन में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण करेंगे नेशनल हाइवे जाम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के खरकड़ा देवरान गांव में मुख्य बस स्टैंड से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे 311 पिछले चार माह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बने गड्ढों और उड़ती धूल के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि दिनभर धूल के गुब्बारे उड़ते रहते हैं, जिससे सांस और आंखों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ गई हैं। गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर एकत्र होकर सड़क की जर्जर हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व अशोक धेधड़ ने किया। इस दौरान अनिल शर्मा, कृष्ण सेन, उमराव धेधड़ और रामनिवास खटाना ने बताया कि नेशनल हाईवे 311 के खरकड़ा बस स्टैंड चौराहे पर सड़क पिछले चार माह से टूटी पड़ी है, लेकिन ठेकेदार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार अवगत कराने के बावजूद केवल आश्वासन दिया गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क से दिनभर ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, जिससे गड्ढे और गहरे होते जा रहे हैं। दुकानों में धूल जम जाती है और ग्राहक आने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर स्थिति नहीं देख रहे।
कृष्ण सेन, उमराव धेधड़ और रामनिवास खटाना ने बताया कि ठेकेदार कभी मिट्टी डाल देता है, कभी गिट्टी बिछाकर खानापूर्ति करता है, जिससे सड़क और फिसलन भरी हो जाती है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए हर दिन यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों में सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे और नेशनल हाईवे को जाम करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में पूरणमल गुर्जर, रामनिवास खटाना, कृष्ण कुमार सेन, अशोक कुमार, मदन, नरेश, महेश, ठेकेदार राधेश्याम शर्मा, ताराचंद, कृष्ण खटाना, पुरुषोत्तम मेहरा, दिनेश मिस्त्री, संदीप मिस्त्री, अमित सेन, शंकर मेहरा, पवन मेहरा, अनिल शर्मा, मालाराम धेधड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034386


