देवता में महाशिवरात्रि पर आस्था और खेलों का संगम: वॉलीबॉल में सातड़िया विजेता, कुश्ती में कालू जमालपुर ने जीता 11 हजार का इनाम
देवता में महाशिवरात्रि पर आस्था और खेलों का संगम: वॉलीबॉल में सातड़िया विजेता, कुश्ती में कालू जमालपुर ने जीता 11 हजार का इनाम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के देवता गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। महन्त रामेश्वर दास महाराज के सानिध्य और ग्रामवासियों के सहयोग से रविवार को यह मेला भरा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और मन्नतें मांगी।
ग्रामीण महिलाओं ने शिव भजनों का गुणगान करते हुए मंदिर पहुंचकर ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ भगवान शिव को जल, बेलपत्र, आक, धतूरा, गाजर, बेर और पुष्प अर्पित किए। मेले में बच्चों और महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया तथा विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की।

सांताड़िया टीम को 11 हजार रुपए का इनाम
दोपहर बाद सरपंच रघुवीर सिंह कसाना की अध्यक्षता में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, दौड़ और कुश्ती शामिल थीं, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महन्त रामेश्वर दास महाराज मुख्य अतिथि रहे, जबकि रामेश्वर लाल बोहरा, रामस्वरूप मणकस, प्रभु दयाल कसाना, सूबेदार बुधराम बजाड़, ऊकारमल प्रधान और दुर्गा प्रसाद कसाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका फाइनल मुकाबला सांताड़िया और देवता अकैडमी के बीच खेला गया, जिसमें सांताड़िया टीम ने देवता अकैडमी को 4 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सुमित शर्मा और पीटीआई प्रदीप कड़वासरा ने रेफरी की भूमिका निभाई।
अतिश को 2100 रुपए का इनाम
1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अतिश डूमोली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2100 रुपए का पुरस्कार जीता। पंकज राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें 1100 रुपए का पुरस्कार दिया गया, जबकि अनिल तातीजा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 500 रुपए का पुरस्कार हासिल किया।
शाम को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में आसपास के गांवों सहित दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूबेदार रामोतार, कानाराम मणकस, जीवणराम कसाना, कैप्टन मदन बजाड़, राजेश कसाना, अशोक कुमार कसाना, कैप्टन नोरंग राम, राजू जांगिड़, सुभाष कुमावत, राजू मरोड़िया, रामोतार मास्टर, विक्रम कसाना, रामेश्वर बजाड़, ऊंकार खटाना, शीशराम मरोड़िया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034459


