[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के CRPF SI का सड़क हादसे में निधन:छत्तीसगढ़ में कार ट्रक से टकरा गई थी, सुलताना अहिरान में हुआ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के CRPF SI का सड़क हादसे में निधन:छत्तीसगढ़ में कार ट्रक से टकरा गई थी, सुलताना अहिरान में हुआ अंतिम संस्कार

सिंघाना के CRPF SI का सड़क हादसे में निधन:छत्तीसगढ़ में कार ट्रक से टकरा गई थी, सुलताना अहिरान में हुआ अंतिम संस्कार

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के सुलताना अहिरान निवासी CRPF SI उम्मेद सिंह यादव का छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सुलताना अहिरान पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

होली पर छुट्टी लेकर जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे

एसआई उम्मेद सिंह यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 201 कोबरा बटालियन में जगदलपुर में तैनात थे। वे होली पर्व पर छुट्टी लेकर जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। उनके साथ हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और निजी कार ड्राइवर हीरालाल भी कार में सवार थे।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाइपास के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर की थकान, नींद और तेज रफ्तार सामने आई है। बताया गया कि लंबी दूरी तय करने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

बड़े भाई BSF में

एसआई उम्मेद सिंह यादव वर्ष 1991 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी, बेटा अनुराग यादव और एक विवाहित बेटी हैं। उनके बड़े भाई भी बीएसएफ में सेवारत हैं।

सुलताना अहिरान गांव में जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। सैन्य टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच कृष्ण यादव, कर्मवीर सरपंच, रामस्वरूप पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच रामकुमार, पूर्व प्रधान हरिकृष्ण यादव, पूर्व सरपंच महावीर, लक्ष्मीनारायण, महेन्द्र, नरेश, शेर सिंह, बाबुलाल, हेमराज, प्रमोद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles