श्री महालक्ष्मी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
डॉ. राजकुमार शर्मा ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
बड़वासी : पिछले आठ दिनों से चल रही श्री महालक्ष्मी क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह दूत ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुभिता सीगड़ और समाजसेवी सुरेंद्र कलवानिया मौजूद रहे।
अपने संबोधन में डॉ. शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की। उन्होंने कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना भी विकसित करते हैं।” उन्होंने युवाओं से शिक्षा और खेल दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की अपील की ताकि वे समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

डॉ. शर्मा ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि “बड़वासी जैसे गांवों में इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और नई खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी।”
समारोह में रामप्रताप दूत, हरदयाल कड़वासरा, रामकुमार बॉयल, ओमप्रकाश मीणा, नंदलाल सेवदा, मुखराम दूत, नाथूराम मील, जगमाल जांगिड़, महावीर मूंड, गोवर्धन हलवाई, मुकुंदगढ़ पूर्व चेयरमेन सत्यनारायण सैनी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034310


