[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिका शिक्षा से खुलेगा विकास का रास्ता : विधायक पितराम काला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बालिका शिक्षा से खुलेगा विकास का रास्ता : विधायक पितराम काला

नूआ की बेटियों ने बढ़ाया गांव का मान, RAS में चयन पर हुआ सम्मान

झुंझुनूं : जनहित एकता समिति की ओर से गुरुवार को नूआ में आयोजित समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित बेटियों शिवांगी धाभाई और सरिता कंवर सहित कई युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम काला रहे, जबकि अध्यक्षता जनहित एकता समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला ने की।

“बालिका शिक्षा से मजबूत होगा समाज” – विधायक काला

विधायक काला ने कहा कि समाज में विकास तभी संभव है जब बेटियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा – “महिला सशक्तिकरण से समाज मजबूत होता है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही असली प्रगति है।” काला ने लोगों से आह्वान किया कि सफल महिलाओं का सार्वजनिक मंचों पर सम्मान किया जाए, ताकि अन्य लड़कियों को प्रेरणा मिले।

“घूंघट हो या बुर्का, आगे बढ़ने के लिए जरूरी है शिक्षा” – शिवांगी धाभाई

आरएएस में चयनित शिवांगी धाभाई ने कहा कि पढ़ाई और आत्मविश्वास से हर बाधा पार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही असली सशक्तिकरण है, और इसी के सहारे महिलाएं समाज में अपनी पहचान बना सकती हैं।

कई प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह में लेक्चरर करीना धाभाई, जूनियर लीगल ऑफिसर नितिका सिंह और फूड सेफ्टी ऑफिसर नीरज कुमार रावत का भी सम्मान किया गया। सभी चयनित प्रतिभाओं को माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों लोग

कार्यक्रम का संचालन आरिफ मामाजी ने किया। इस मौके पर नीलम सांगवान (पीडब्ल्यूडी), सरपंच अनिल कटेवा, समाजसेवी गुलजार फौजी, सुरेश सैनी, थानेदार प्रताप सिंह धाभाई, सफीक खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गांव के लोगों ने बेटियों की सफलता पर गर्व जताया और “बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” के नारे लगाए।

Related Articles