अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:हायर सेंटर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:हायर सेंटर रेफर
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर में सरदारशहर-तारानगर सड़क मार्ग पर सातमिल और तारानगर के बीच शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तारानगर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बालाजी गौ समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि वे एक घायल गोवंश को लेने जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत मानवीय संवेदना दिखाते हुए समिति की गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया और तारानगर पुलिस को भी घटना की सूचना दी। घायल की पहचान जयसिंहसर निवासी ताराचंद पुत्र जयसिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल कहां से आ रहा था और किस वाहन ने उसे टक्कर मारी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


