[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो ड्राइवर की मौत:एनएच 11 पर हुआ हादसा, एक घायल इलाज के लिए चूरू रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो ड्राइवर की मौत:एनएच 11 पर हुआ हादसा, एक घायल इलाज के लिए चूरू रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो ड्राइवर की मौत:एनएच 11 पर हुआ हादसा, एक घायल इलाज के लिए चूरू रेफर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एनएच 11 पर परसनेउ फांटा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टाटा टेंपो ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर किया गया है। घायल साउथ दिल्ली निवासी 43 वर्षीय मुकेश ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने साथी दिल्ली निवासी 36 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र प्रभुराम के साथ टाटा टेंपो में गुड़गांव से कुछ सामान लेकर बीकानेर जा रहे थे। एनएच 11 पर परसनेउ फांटा के पास अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में दिल्ली निवासी मुकेश कुमार पुत्र प्रभूराम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मुकेश का चूरू के डीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को राजलदेसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार दोपहर मृतक के परिजन राजलदेसर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles