बीदासर में जुआ खेलते 14 लोग गिरफ्तार:भाजपा पार्षद भी शामिल, ₹33,970 नकद बरामद
बीदासर में जुआ खेलते 14 लोग गिरफ्तार:भाजपा पार्षद भी शामिल, ₹33,970 नकद बरामद
बीदासर : बीदासर पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने झंडी-मंडी का जुआ खेलते हुए 14 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना अधिकारी मुकुट बिहारी मीणा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ₹33,970 नकद राशि और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भाजपा पार्षद भी शामिल है।
थानाधिकारी ने गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद फिरोज व्यापारी, आरिफ, मोहम्मद अली, सद्दाम हुसैन (बीकानेर), हमान, आबिद भुट्टा, मुस्ताक, रफीक (नेछवा), अकबर, राजू सोनी, ओमप्रकाश सैन, शंकरलाल पूनिया, श्रीचंद सांडवा और नरेंद्र बेनीवाल (लुहारा) बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ और 112(2) बीएनएस के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि क्षेत्र में जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033835


