[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद धर्मपाल सैनी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद धर्मपाल सैनी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

साउथ अफ्रीका के कांगो में शहीद हुए थे धर्मपाल सैनी, युवाओं से ली प्रेरणा लेने की अपील

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड की गोठड़ा पंचायत में रविवार को साउथ अफ्रीका के कांगो में शहीद हुए नायक धर्मपाल सैनी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिराम गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता बाबूलाल सैनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शहीद धर्मपाल सैनी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई।

देश के लिए बलिदान पर गर्व

मुख्य अतिथि हरिराम गुर्जर ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव हैं। झुंझुनू जिले की वीरभूमि ने हमेशा देश के लिए अपने सपूतों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा, “देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद कभी मरते नहीं। उनकी शहादत के किस्से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।” उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

बाबूलाल सैनी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती। आने वाली पीढ़ी को इनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

सेना में दिखाया था पराक्रम

शहीद नायक धर्मपाल सैनी का जन्म 5 मई 1979 को गोठड़ा पंचायत की ढाणी जैसा वाली में हुआ था। 6 जून 2000 को उन्होंने भारतीय सेना की फर्स्ट गार्ड में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया। सेना में रहते हुए उन्होंने कई अभियानों में भाग लिया और अपने शौर्य का परिचय दिया। बाद में उन्हें भारतीय शांति सेना के साथ साउथ अफ्रीका के कांगो में तैनाती मिली, जहां 15 अक्टूबर 2012 को वह देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए।

परिवार ने रखा शहादत का मान

शहीद धर्मपाल सैनी की बड़ी बेटी किरण सैनी राजकीय विद्यालय में लैब सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटी बेटी नीतू सैनी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।

ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राधेश्याम सैनी, सुरेश सैनी, ओंकारमल सैनी, भाताराम सैनी, तुलाराम सैनी, झाबरमल सैनी, अनिल बोहरा, विनोद सैनी, डॉ. नगेंद्र सैनी, हवलदार किशनलाल सैनी, प्रकाश सैनी, भिवाराम सैनी सहित अनेक लोगों ने शहीद को नमन किया।

Related Articles