[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता बने एम.डी. चोपदार, कहा- न्याय और जनसेवा ही मेरा मिशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता बने एम.डी. चोपदार, कहा- न्याय और जनसेवा ही मेरा मिशन

राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता बने एम.डी. चोपदार, कहा- न्याय और जनसेवा ही मेरा मिशन

झुंझुनूं : जिंदगी के नए पड़ाव पर कदम रखते हुए एम.डी. चोपदार ने राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस उपलब्धि को केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के वंचित, अल्पसंख्यक और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ को न्याय के मंच तक पहुंचाने का एक अवसर बताया।

एम.डी. चोपदार ने कहा कि उनका उद्देश्य उन लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन है। न्याय और समानता की स्थापना के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”

उन्होंने अपने शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और स्नेहीजनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका सहयोग और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। चोपदार ने कहा कि न्याय, समानता और मानवता – इन तीनों मूल्यों को समाज में मजबूत करने की दिशा में उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles