[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी की बेटी प्रीति गुप्ता बनीं RAS अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी की बेटी प्रीति गुप्ता बनीं RAS अधिकारी

610वीं रैंक हासिल कर किया कस्बे और परिवार का नाम रोशन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे की बेटी प्रीति गुप्ता, पुत्री गोपाल प्रसाद गुप्ता (झुंझुनूंवाला), हाल निवासी सिंघाना, ने हाल ही में घोषित हुई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 610वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार में, बल्कि पूरे खेतड़ी कस्बे और तहसील में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रीति गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादीजी, माता-पिता, गुरुजनों और पूरे झुंझुनूंवाला परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। गौरतलब है कि प्रीति गुप्ता फिलहाल महिला अधिकारिता विभाग में ब्लॉक सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

प्रीति गुप्ता की सफलता पर क्षेत्रभर से बधाइयों का तांता लग गया। वीर वीरांगना संपादक राधेश्याम भारती, पंचायत समिति प्रधान एडवोकेट मनीष गुर्जर, पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी गोपाल अग्रवाल (नालपुरिया), अग्रवाल समाज अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, सांस्कृतिक मंत्री कैलाश गर्ग, महामंत्री सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, उप डाकपाल रवि गुप्ता (गोठड़ा बबाई वाले), ब्यूरो चीफ संजय नालपुरिया, युवा व्यवसायी अंकित माधोपुरिया, श्री बालाजी लाफिंग ग्रुप के प्रधान संरक्षक बजरंग गुप्ता (करमाडी), शिक्षाविद विश्वम्बर लाल शर्मा, ठेकेदार अनिल नालपुरिया, संवाददाता दिनेश सोनगरा, पत्रकार सुभाष सैनी, नालपुरिया पंसारी स्टोर के मालिक अंकित व राजेंद्र नालपुरिया, इनकम टैक्स विभाग के मोहित नालपुरिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, अग्रवाल समाज संरक्षक जगदीश प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री मोनू श्रीमाधोपुरीया, युवा सदस्य गौरव गुप्ता (बीलवा वाले), समाजसेवी राजेश झोझू, रॉयल फैशन स्टोर के सुभाष सिंह उसरिया सहित अग्रवाल समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles