धनतेरस पर किसानों को बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किश्त जारी
राज्य स्तरीय कार्यक्रम भरतपुर के नदबई में हुआ आयोजित, सीकर में जिला स्तरीय समारोह में हजारों किसानों को मिला लाभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर जिले के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को चतुर्थ किश्त की राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीकर सहित सभी जिलों में किया गया। सीकर जिले में जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें किसानों को योजना की चौथी किश्त की राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले के हजारों किसानों को इस चरण में योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। समारोह में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “समृद्ध किसान ही खुशहाल राजस्थान का आधार हैं” और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि स्थानांतरित करने की व्यवस्था की है, जिससे अब किसानों को बिना किसी बिचौलिये के योजना का पूरा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक लाखों किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है, और इस चौथी किश्त के अंतर्गत कई करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044063


