जैसलमेर हादसे के बाद बसों की सघन जांच शुरू
जैसलमेर हादसे के बाद बसों की सघन जांच शुरू
खेतड़ी : जैसलमेर में हाल ही में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को खेतड़ी उपखंड में परिवहन विभाग की टीम ने बसों की सघन जांच अभियान चलाया। परिवहन निरीक्षक राजेंद्र कुमार जाखड़ के नेतृत्व में केसीसी के एचसीएल मुख्य गेट के पास करीब 30 बसों की जांच की गई, जिनमें से 10 बसों के चालान काटे गए।
जांच के दौरान बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, बॉडी में किए गए अनधिकृत परिवर्तन और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। टीम में संत कुमार और प्रेम भी शामिल रहे। निरीक्षक जाखड़ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विभाग ने बस संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के कागजात समय पर अपडेट रखें और फिटनेस मानकों का पालन करें, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040810


