[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी भाजपा कार्यालय मे डॉक्टर एपीजे अबदुल्ल कलाम जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

निजी भाजपा कार्यालय मे डॉक्टर एपीजे अबदुल्ल कलाम जयंती मनाई

निजी भाजपा कार्यालय मे डॉक्टर एपीजे अबदुल्ल कलाम जयंती मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : गोल्डन टॉवर स्थित निजी भाजपा कार्यालय में बुधवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और “मिसाइल मैन” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने समर्पण, सादगी और राष्ट्रनिर्माण के अद्भुत योगदान से भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम में इकबाल अहमद खान, सुभाष जांगिड़, हनुमान सिंह (PTI), जिब्रान डायर, आरिफ खोखर, गणेश कुमार नायक, संजय कुमार वाल्मीकि, मनीष टेलर, राजू लाल, अकरम तंवर, मोहम्मद साजिद, अनवर अली सब्जीफरोश, अबुल हसन, फैसल डायर, पवन कुमार सैनी, नंद किशोर, सोहेल खान, तबरेज खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने कहा कि डॉ. कलाम, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महापुरुषों के आदर्श राष्ट्र को सशक्त भारत की दिशा में प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles