जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम संगठन सर्जन अभियान के तहत गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू ने बताया कि चूरू जिला कांग्रेस का कार्यक्रम एआईसीसी पर्यवेक्षक सुभाष चौपडा, पीसीसी पर्यवेक्षक फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, पीसीसी सचिव रामनिवास बिडोदी के आतिथ्य में गुरुवार 16 अक्टूबर को दोपहर 03ः00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में प्रमुख कांग्रेसजनों से संवाद कार्यक्रम होगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा इसके पश्चात शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। उक्त कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष के पद पर इच्छुक कांग्रेसजनों से वन टू वन चर्चा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया व चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड भी उपस्थित रहेगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039563


