सरदारशहर पुलिस ने दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए:एक आरोपी था 4 साल से फरार, विशेष अभियान में पुलिस ने कार्रवाई की
सरदारशहर पुलिस ने दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए:एक आरोपी था 4 साल से फरार, विशेष अभियान में पुलिस ने कार्रवाई की
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में चार साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी 34 वर्षीय युनुस को गिरफ्तार किया है। युनुस सरदार शहर के वार्ड नंबर 40 का रहने वाला है।

इसी अभियान के तहत, थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन में एक अन्य टीम ने फरार चल रहे स्थाई वारंटी 29 वर्षीय मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया। मनोज कुमार बीकानेर के शिवबाड़ी, रैगरों की स्कूल के पास का निवासी है। ये विशेष अभियान अपराधों की रोकथाम और फरार अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस लंबे समय से इन वांछित अपराधियों की तलाश कर रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033970


