रतनगढ़ मेगा हाईवे पर कंटेनर पलटा:बाल-बाल बचा ड्राइवर, गौवंश को बचाते समय हुआ हादसा; गुजरात के बंदरगाह जा रहा था
रतनगढ़ मेगा हाईवे पर कंटेनर पलटा:बाल-बाल बचा ड्राइवर, गौवंश को बचाते समय हुआ हादसा; गुजरात के बंदरगाह जा रहा था
रतनगढ़ : रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर बुधवार को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा गोवंश को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसमें कंटेनर चालक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हनुमानगढ़ से चावल के भूसे की राख भरकर गुजरात के बंदरगाह जा रहा एक कंटेनर रतनगढ़ में आईटीआई मोड़ के पास पलट गया।
गोवंश बचाते वक्त हुआ हादसा
दरअसल, गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने कंटेनर को तेजी से मोड़ा, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की पहचान ब्यावर के गांव कोतरा निवासी 45 वर्षीय चालक प्रभु सिंह के रूप में हुई। आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी।
यातायात रहा बाधित
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हाईवे से हटाने का काम शुरू करवाया। कंटेनर पलटने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत व्यवस्थित कर सुचारु किया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033832


