कोटा : गहलोत बोले- RSS की लॉबी, डॉक्टरों को बर्बाद कर रही:कहा- डॉक्टरों में चार-पांच गद्दार लोग, उन्होंने ऐतराज जताया
गहलोत बोले- RSS की लॉबी, डॉक्टरों को बर्बाद कर रही:कहा- डॉक्टरों में चार-पांच गद्दार लोग, उन्होंने ऐतराज जताया
कोटा : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को करीब 12 बजे कोटा पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा- डॉक्टरों को अहम छोड़ना चाहिए। कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा की है। डॉक्टरों की चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंस सेक्रेटरी से खुलकर बात हुई। जो सुझाव दिए वो सब मान लिए। उसके बाद भी डॉक्टरों में चार-पांच गद्दार लोग थे। उन्होंने ऐतराज जताया। वो RSS से जुड़े थे।
गहलोत ने कहा- आरएसएस की लॉबी, डॉक्टरों को बर्बाद कर रही है। उनको गुमराह कर रही है। गद्दार के चक्कर में डॉक्टर एक हो जाते हैं। अब नेतागिरी कर रहे हैं। लोग तकलीफ पा रहे हैं। गहलोत ने कहा- अभी तो बिल पास हुआ है। नोटिफिकेशन जारी होगा। तब कानून लागू होगा। नियम कायदे बनने बाकी हैं। डॉक्टरों की जो गलतफहमी होगी। उनको दूर कर लेंगे। राइट टू हेल्थ बिल जनता के हित में है। डॉक्टरों को अपनी जिद छोड़ कर आंदोलन खत्म करना चाहिए। दरअसल, अशोक गहलोत कोटा के उम्मेद सिंह में हुए संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।
राहुल गांधी की सदस्यता निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष ने की जल्दबाजी
संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा- आज लोकतंत्र खतरे में है। इस कारण पूरा विपक्ष एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी की सदस्यता निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। उन्हें निष्पक्ष रहना चाहिए था।
सरकार बदलने का अधिकार कांग्रेस ने दिया
गहलोत ने कहा- सरकारें बदलती रहती है। सरकार बदलने का अधिकार कांग्रेस ने दिया है। कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाया है। ऐसा नहीं है कि हमेशा कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। हमें गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की चुनौती को निभाया और कामयाब रहे। आज चुनाव आयोग ज्यूडिशरी इन सब पर दबाव है और देश में तनाव का माहौल है।

चंबल रिवर फ्रंट की तरीफ की
गहलोत ने चंबल पर बनाए रिवर फ्रंट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- गुजरात मे ऐसा रिवर फ्रंट मोदी जी भी नहीं बना पाए। उन्होंने शांति धारीवाल को कोटा का आर्किटेक्ट बताते हुए शहर में हुए कामों की भी तारीफ की। गहलोत ने कहा धारीवाल ने कोटा का कायाकल्प कर दिया।
गहलोत ने कहा- हिंदुस्तान में हिंदू राष्ट्र की मांग उठने लगी। यह बेहद चिंता का विषय है। खालिस्तान की मांग उठने पर उन्होंने कहा- जब मोदी और भागवत हिंदू राष्ट्र की मांग कर सकते हैं। अमृतपाल ने भी खालिस्तान की बात कही। ये बेहद चिंताजनक है। सरकार को सारे काम छोड़कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा- आने वाली पीढ़ी को हम क्या छोड़कर जाना चाहते हैं।
जयपुर ब्लास्ट के मामले में डबल एजी को हटाया
जयपुर ब्लास्ट के मामले में आरोपियों के बरी होने पर गहलोत ने कहा- इस मामले में हमने अपील की है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले डबल एजी को हमने हटा दिया है।
पाकिस्तान की तरह बंदूकों का राज होता तो मोदी पीएम नहीं बन पाते
गहलोत ने कहा- कांग्रेस ने देश मे लोकतंत्र दिया है। सरकारें बदलती रहती है। जरूरी नहीं की हमेशा कांग्रेस का राज ही रहेगा। पाकिस्तान की तरह बंदूकों का राज होता तो शायद नरेंद्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। प्रधानमंत्री इसलिए बने हैं कि हमने जनता को अधिकार दिया। जनता को मां-बाप बनाया। वो चुनाव जीत गए। जिस प्रकार का रवैया,मोदी, बीजेपी, आरएसएस ने अपना रखा है। वो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा- लोकतंत्र में लड़ाई बराबर नहीं होगी तो निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे। विपक्ष है तो सत्ता का मान है। राहुल गांधी का संसद सदस्यता रद्द करना एक षड्यंत्र है।
रंधावा ने ओम बिरला पर निशाना साधा
कोटा में कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने स्पीकर ओम बिरला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- स्पीकर ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने में जल्दबाजी दिखाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043902


