[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरएलपी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को भेजा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आरएलपी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को भेजा ज्ञापन

तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन, चेताया – मांगें नहीं मानी तो होगा धरना-प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरदारशहर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और तहसीलदार के मार्फत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया, जिनमें थुरिया और डीएपी की किल्लत, बिजली व कृषि कनेक्शन बिना ट्रैपिंग के उपलब्ध कराने, राजस्व विभाग परिसर में पानी की टंकी निर्माण, ब्लॉक स्तर पर श्रमिक कार्यालय खोलने, तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कों की मरम्मत जैसी मांगें शामिल थीं।

इसके अलावा ज्ञापन में गिड़गिच्या से हरियासर व घड़सोतान सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच, बेमौसम बरसात से फसल नुकसान पर मुआवजा, भादासर बस स्टैंड पर गंदे पानी की निकासी, बेसहारा पशुओं की समस्या, गोचर भूमि में हरे पेड़ों की अवैध कटाई रोकने, शहर में बढ़ती चोरी-अपराध पर लगाम, तथा मनरेगा को खेती से जोड़ने जैसी मांगें रखी गईं।

आरएलपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो वे गढ़ के आगे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सांवरमल, रामचंद्र, प्रहलाद, ओमप्रकाश, कैलाश चंद्र, तनाराम, राकेश चौधरी, शिव चौधरी, रामपाल चौधरी, धीरेंद्र सैनी, रूपचंद सारण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles