[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल गांव में कृषि विभाग ने 96 किसानों को सरसों मिनी किट किए वितरण, कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने किसानों को बुवाई संबंधी जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल गांव में कृषि विभाग ने 96 किसानों को सरसों मिनी किट किए वितरण, कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने किसानों को बुवाई संबंधी जानकारी दी

लोयल गांव में कृषि विभाग ने 96 किसानों को सरसों मिनी किट किए वितरण, कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने किसानों को बुवाई संबंधी जानकारी दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल गांव के ग्राम पंचायत भवन में कृषि विभाग की ओर से किसानों को सरसों बीज के मिनी किट निःशुल्क वितरित किए गए। इस वितरण में कुल 96 किसानों ने मिनी किट प्राप्त किए। कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से 100 मिनी किट का लक्ष्य निर्धारित था, जिनमें से 96 किट किसानों को उपलब्ध करवा दिए गए।वितरण प्रक्रिया जनआधार आधारित ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से की गई। प्रत्येक किसान को अपना जनआधार कार्ड प्रस्तुत कर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से पंजीकरण कराना पड़ा। यह व्यवस्था पारदर्शिता और पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई थी।

कृषि पर्यवेक्षक ने बताया कि सरसों की वर्तमान बोआई सीजन को देखते हुए प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। वितरण के दौरान किसानों को बुवाई की सही तकनीक, बीज उपचार, नमी प्रबंधन और उर्वरक उपयोग के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने किसानों को समय पर बोआई करने और कृषि विभाग की तकनीकी सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

मिनी किट प्राप्त करने वालों में पंकज, अखलेश, कमल, सचिन राजपूत, राकेश, अंकित लोयल, अमित, सोनू काजला, रोशन काजला सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। किसानों ने बताया कि विभाग की ओर से समय पर उपलब्ध कराए गए बीज उनकी खेती के लिए सहायक सिद्ध होंगे और उत्पादन में लाभ मिलेगा।

Related Articles