[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में भोमाराम प्रजापत को मिला आवासीय पट्टा तो जताई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर में भोमाराम प्रजापत को मिला आवासीय पट्टा तो जताई खुशी

शहरी सेवा शिविर में भोमाराम प्रजापत को मिला आवासीय पट्टा तो जताई खुशी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने की मंशा के साथ चलाए जा रहे “शहरी सेवा शिविर” आमजन के लिए संबल बनते जा रहे हैं।चूरू जिले की बीदासर नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में जब बीदासर के दड़िबा निवासी भोमाराम प्रजापत को आवासीय मकान का पट्टा मिला तो उन्होंने पूरे परिवार की ओर से प्रदेश सरकार का आभार जताया। भोमाराम ने बताया कि वह कई वर्षों से नगर क्षेत्र में रह रहे थे, लेकिन उनके पास मकान का पट्टा नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बीदासर नगरपालिका कार्यालय में पट्टा बनाने हेतु पत्रावली प्रस्तुत की गई थी।

मंगलवार को जब शिविर की सूचना मिली तो उन्होंने उपस्थित होकर अपने आवेदन की जानकारी ली। इस पर नगरपालिका कार्यालय ने उन्हें मौके पर ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 69 क के तहत आवासीय मकान का पट्टा दिया। उन्होंने पट्टा प्राप्त कर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

Related Articles