पुजारियों की मांगों को लेकर संवेदनशीलता का परिचय दे सरकार – महेश बासावतिया
पुजारियों की मांगों को लेकर संवेदनशीलता का परिचय दे सरकार - महेश बासावतिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पुजारी सेवक महासंघ रजि के जिला संयोजक महेश बासावतिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि पुजारियों की दशा को देखते हुए सरकार को संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए । एक बयान में बसावतिया ने कहा कि पुजारियों की कोई आजीविका का साधन न होने के कारण इनको हर महीने आर्थिक सहयोग की राशि देने के साथ ही पुजारी कल्याण बोर्ड का गठन व पुजारी प्रोटेक्सन बिल को लेकर आए । खाटूश्यामजी में शेखावाटी संभाग का महाधिवेशन को लेकर बसावतिया ने कहा कि महाधिवेशन में आम सहमति से बने मांग पत्र को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया । यदि पुजारियो की मांगों को लेकर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो मजबूरन तहसील स्तर पर आंदोलन किया जाएगा ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033626


