बुहाना में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की बैठक:फेज 2.3 के लिए 15 ग्राम पंचायतें चयनित
बुहाना में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की बैठक:फेज 2.3 के लिए 15 ग्राम पंचायतें चयनित
बुहाना : मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत बुहाना पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान के फेज 2.3 (MISA-2.3) के लिए ग्राम पंचायतों के चयन की समीक्षा और अनुमोदन किया गया। बैठक में बुहाना पंचायत समिति क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इस चयन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाना है।
बैठक की अध्यक्षता विकास अधिकारी अशोक कुमार ने की। इस दौरान एसडीएम पूनम मीणा, पंचायत समिति प्रधान हरिकिशन यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पंच-सरपंच मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान की प्रगति, योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और जल संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040132


