खेतड़ी के कोलिहान नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव:प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर बांध में विसर्जन किया
खेतड़ी के कोलिहान नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव:प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर बांध में विसर्जन किया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के कोलिहान नगर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। इस अवसर पर दुर्गा मां और गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं को सुंदर झांकियों में सजाया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ नगर परिक्रमा की गई। शोभायात्रा कस्बे के बांध तक पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विसर्जन से पहले पंडित नरेश कुमार ने विधि-विधान से पूजा-आरती करवाई। बुधवार को माता रानी के लिए हवन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्णाहुति दी। इस मौके पर सुरेंद्र पारीक, नरेंद्र पारीक, त्रिलोक चंद जोधपुरी, जयसिंह, ओम प्रकाश, शंकर लाल और कपिल सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930665

