पलसाना सरस डेयरी में गंगाजल विवाद गहराया, शुरू हुआ आमरण अनशन
पलसाना सरस डेयरी में गंगाजल विवाद गहराया, शुरू हुआ आमरण अनशन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
पलसाना : पलसाना की सरस डेयरी में गंगाजल छिड़कने के विवाद पर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 16 दिनों से डेयरी के बाहर धरना दे रहे लोगों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार से हरदेव सिंह रूलानिया आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि डेयरी एमडी कमलेश मीणा के तबादले के बाद यहां गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया गया और छुआछूत जैसी स्थिति पैदा की गई। इसको लेकर लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनशन पर बैठने वालों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।
गौरतलब है कि सरस डेयरी विवाद को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण और आंदोलनकारी संगठन प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास बना रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040992


