डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से लोगों का जीना दूभर
डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से लोगों का जीना दूभर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका द्वारा भोजलाई जोहड़े में बनाए गए डंपिंग यार्ड में कचरे को जलाए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे में आग लगने के बाद चारों ओर घना धुआं फैल जाता है, जिससे आसपास के मोहल्लों और गांवों में रहना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगरपालिका कचरा डालने के बाद खुद ही उसमें आग लगा देती है।
धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और सीने में भारीपन जैसी समस्याएं हो रही हैं। प्रतिदिन नगरपालिका के ऑटो टिपरों से बड़ी मात्रा में कचरा इस डंपिंग यार्ड में डाला जाता है, लेकिन वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बजाय इसे जलाना आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि तुरंत कचरा जलाने पर रोक लगाई जाए और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040860


