सीकर के धोद कस्बे में हंगामा, दुष्कर्म आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
सीकर के धोद कस्बे में हंगामा, दुष्कर्म आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : धोद कस्बे में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने पहुंची नागौर जिले की मौलासर पुलिस पर आरोपी के परिवारजनों ने हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनके बाल नोंचे और थप्पड़ जड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौलासर पुलिस के कांस्टेबल ने धोद थाने में मामला दर्ज करवाया है।
दरअसल, डीडवाना-कुचामन उपखंड के मौलासर क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग को धोद कस्बे की अनोखू रोड निवासी गौतम बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर मौलासर थाने में केस दर्ज हुआ। नाबालिग को दस्तयाब करने और बयान दर्ज होने के बाद सामने आया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़कर जांच शुरू की।
शाम को आरोपी गौतम को पकड़ने के लिए मौलासर थाने के कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र धोद पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को घर से बाहर लाया गया, लेकिन तभी परिवारजन वहां पहुंच गए और बिजली के पोल के पास पुलिसकर्मियों को घेर लिया। इस दौरान महिलाओं ने मारपीट करते हुए बाल नोंचे और थप्पड़ जड़े। आरोपी गौतम ने भी कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ रखा।
सूचना पर धोद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गौतम सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया। कांस्टेबलों की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040791


