[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय शर्मा व यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय शर्मा व यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा

गोपीनाथ मंदिर से चौपड़ बाजार तक पदयात्रा, व्यापारियों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी की दी जानकारी स्वदेशी अपनाने की अपील, आमजन से किया सीधा संवाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : मंगलवार देर शाम को राजस्थान सरकार के जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा एवं शहरी विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गोपीनाथ मंदिर से मुख्य चौपड़ बाजार तक पदयात्रा कर व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया।

मंत्रियों ने एक-एक दुकान पर जाकर व्यापारियों को “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी” की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए। इस दौरान दोनों मंत्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में भारी राहत दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लगभग टैक्स फ्री कर दिया गया है।

  • पेन, पेंसिल, कॉपी-किताब पर जीएसटी शून्य किया गया है।

  • हेल्थ और अन्य बीमा योजनाओं पर लगने वाला टैक्स समाप्त कर दिया गया है।

  • डेली यूज़ प्रोडक्ट्स पर टैक्स दरों में कटौती से महंगाई में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और स्वदेशी व्यापार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय नुकसान की भरपाई संभव होगी।

मंत्रियों ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि “अगर उपभोक्ता को बचत और लाभ मिलेगा तो व्यापार भी तेज़ी से बढ़ेगा।” इस अवसर पर व्यापारियों ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

नगर निकाय चुनावों को लेकर झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार व स्वायत्त शासन विभाग पूरी तरह तैयार हैं। चुनाव आयोग मतदाता सूची तैयार करेगा और पिछड़ा आयोग आंकड़े जुटाएगा। इसके बाद “एक राज्य, एक चुनाव” की तर्ज पर चुनाव कराए जाएंगे।

तबादलों पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि “विपक्ष का काम केवल सवाल खड़े करना है, जबकि सरकार जनहित और राज्यहित में कार्य कर रही है।”

Related Articles