[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने लाम्बा में 1.करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बने नए पीएचसी भवन का किया लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने लाम्बा में 1.करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बने नए पीएचसी भवन का किया लोकार्पण

नई पीएचसी को बताया क्षेत्र के लोगों का जीवन रक्षक केंद्र

झुंझुनूं : जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने लाम्बा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बुधवार को फीता काट कर किया। 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित 4 बेड वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया प्रभारी मंत्री ने गहलोत ने नई पीएचसी भवन को क्षेत्र के लोगों का जीवन रक्षक केंद्र के रूप ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सौगात बताया। उन्होंने यहां के शहीदों और सैनिकों इस जिले की पहचान बताया।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस नए भवन और यहां पर मिलने वाली सुविधाओं के कारण ना माता बहनों को डिलीवरी के लिए बाहर जाना पड़ेगा ना ही जांच और दवा के लिए। सभी स्वास्थ्य सेवाएं यहीं उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जिले पेयजल के रूप में यमुना जल लाने का कार्य के लिए जो समझौता किया है उससे लाखों लोगों की पानी की प्यास बुझेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जी एस टी दरों में सरलीकरण के बाद आमजन को हुए लाभ को जनता के बड़ी सौगात बताया। इससे पूर्व सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने विभागीय ब्रीफिंग करते हुए बताया कि जिलेभर में एक जिला अस्पताल, 3 उप जिला अस्पताल, 16 सीएचसी, 11 पीएचसी और 72 उप स्वास्थ्य केंदों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिले में संचालित किए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शिविरों में अब तक 1 लाख 67 हजार 381 लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, भाजपा नेता राजेश दहिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, चिड़ावा प्रधान रोहिताश धागड़, विश्वभर पूनिया, सरजीत चौधरी, बगड़ नगर पालिका चेयरमैन गोविंद राठौड़, सरपंच कृष्णा देवी शेखावत रहे। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री गहलोत ने शहीद मनीराम बिजारणिया की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन विजय हिंद जालिमपुरा ने किया। इस दौरान बीसीएमओ डॉ तेजपाल कटेवा, पीएचसी प्रभारी डॉ प्रियंका डूडी सहित चिकित्सा विभाग के स्टॉफ और बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत वासी मौजूद रहे।

Related Articles