[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दाउदसर में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बना राहत का केंद्र, यात्रियों व ग्रामीणों को मिली सुविधा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दाउदसर में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बना राहत का केंद्र, यात्रियों व ग्रामीणों को मिली सुविधा

दाउदसर में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बना राहत का केंद्र, यात्रियों व ग्रामीणों को मिली सुविधा

चूरू : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत रतनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दाउदसर में निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इससे यात्रियों, महिलाओं और घुमंतू परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा मिल रही है।

ग्राम पंचायत ने बस स्टैंड क्षेत्र में इस परिसर का निर्माण करवाया है, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और यात्रियों का आवागमन रहता है। परिसर बनने से खुले में शौच की समस्या पर रोक लगी है और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है।

ग्राम पंचायत द्वारा परिसर के नियमित संचालन और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles