अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, एक आरोपी भालेरी थाने का हिस्ट्रीशीटर
अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, एक आरोपी भालेरी थाने का हिस्ट्रीशीटर
चिड़ावा : सुलताना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चूरू जिले के भालेरी थाने के हिस्ट्रीशीटर विजेंद्र सिंह सहित दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया, जहां वे लंगड़ाते हुए दिखाई दिए।
नाकाबंदी के दौरान पीछा कर पकड़ा था
थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 21 जून की रात को चनाना में वाहनों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान लोयल की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाय उसे मोड़कर तेज गति से भगाना शुरू कर दिया।

पुलिस और DST की टीम ने कार का पीछा किया और उसे चारों ओर से घेरकर रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विजेंद्र सिंह (26) और वीरेंद्र सिंह (25), निवासी सोमणसर (भालेरी, चूरू) के रूप में बताई। भागने का कारण पूछने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
अवैध हथियार और कार जब्त
पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली, तो उनके पास से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लाइसेंस न होने के कारण पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस द्वारा भालेरी थाने से आरोपियों का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र सिंह भालेरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चूरू और बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223677


