[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक सभा का समापन:पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर चर्चा, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक सभा का समापन:पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर चर्चा, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक सभा का समापन:पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर चर्चा, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति परिसर स्थित सैनिक भवन में मंगलवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति नवलगढ़ की मासिक सभा आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सूबेदार मेजर कालूराम कोलसिया ने समिति को 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लेफ्टिनेंट रामलाल साखनिया ने की। समिति सचिव सूबेदार मेजर मामचंद दूत ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछली बैठक का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष हवलदार छगन सिंह शेखावत ने बजट पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।

इसी दौरान सूबेदार मेजर कालूराम कोलसिया ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने उन्हें माला और संस्था की टोपी पहनाकर स्वागत किया। कोलसिया ने समिति को 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया।

ये रहे मौजूद

बैठक में समिति उपाध्यक्ष कप्तान बजरंगलाल बुरड़क ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर दयानंद दूत, सूबेदार रामअवतार गढ़वाल, कैप्टन अमर सिंह, सूबेदार सीताराम, सूबेदार फूलचंद, हवलदार सचिव प्रहलाद राय अलारिया, नायक सांवरमल, नायब रिसालदार सरवन सिंह निठारवाल, हवलदार नथू सिंह, हवलदार शिशुपाल, हवलदार भोलाराम रूणला, सूबेदार ओमप्रकाश, हवलदार विक्रम सिंह सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles