[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरारका फाउंडेशन में किसानों को वितरित किए गए ऑर्गेनिक बीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मोरारका फाउंडेशन में किसानों को वितरित किए गए ऑर्गेनिक बीज

मोरारका फाउंडेशन में किसानों को वितरित किए गए ऑर्गेनिक बीज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक ​

नवलगढ़ : मोरारका फाउंडेशन, नवलगढ़ परिसर में किसानों के लिए ऑर्गेनिक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और ऑर्गेनिक बीजों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मोरारका फाउंडेशन के सीओ मदन शेखावत, कार्यकारी अधिकारी प्रमोद डालमिया एवं कृषि सहायक अधिकारी सुभाष सिंगड़ ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, जिन्हें ऑर्गेनिक बीज वितरित किए गए। मोरारका फाउंडेशन के स्टाफ ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें जैविक और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles