देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा झुंझुनूं जिला की ओर से पीरू सिंह सर्किल स्थित सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने उनके जीवन, विचारों और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार समाज को जोड़ने और विकास का मार्ग दिखाने वाले हैं।
मुख्य अतिथि श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का त्याग और सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे, जिनके विचारों से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
संगोष्ठी में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह गुढ़ा, राजीव सिंह शेखावत सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us