देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” महाअभियान के तहत झुंझुनूं शहर मंडल के श्री गणेश मंदिर शक्ति केंद्र की सांगठनिक बैठक नरनारायणपुरा मंदिर (गोलाई मोड़) परिसर में आयोजित हुई।
बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी की गतिविधियों को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करना रहा। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने “सेवा ही संगठन” भावना के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
बैठक में आगामी जनहित कार्यों, संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने के लिए भावी कार्ययोजना तैयार की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग, सीए लोकेश अग्रवाल, रवि लांबा, दीपक स्वामी, रामनिवास सैनी, श्रीराम सैनी, किरण चौधरी, लोकेश मील, अजय सैनी, संदीप गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us