झुंझुनूं में भारतीय सुरक्षा संघ का विस्तार, कृष्ण कुमार श्योराण बने जिलाध्यक्ष
झुंझुनूं में भारतीय सुरक्षा संघ का विस्तार, कृष्ण कुमार श्योराण बने जिलाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय सुरक्षा संघ (BSS) ने “जागरत रक्षत भारत” के संकल्प के तहत संगठन विस्तार करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। BSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस०एस० चाहर ने संविधान की धारा-8 के तहत कृष्ण कुमार श्योराण को जिला झुंझुनूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
ग्राम कजला, तहसील बुहाना निवासी कृष्ण कुमार श्योराण M.Sc, B.Ed हैं और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवा हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र में कहा कि उनकी कर्मठता व राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन को विश्वास है कि वे “सुरक्षा चौपाल” अभियान को जिले के हर गांव तक पहुंचाएंगे।
नए जिलाध्यक्ष के मुख्य दायित्व तय
नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष को चार प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं: 30 दिन में झुंझुनूं की सभी 8 तहसीलों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति। हर माह “सुरक्षा चौपाल” आयोजित कर आमजन को राष्ट्रहित से जोड़ना। जिले में 500 सक्रिय सदस्यों को BSS से जोड़ना। 4. राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से 1 वर्ष के लिए मान्य होगी। कार्य एवं आचरण के आधार पर अवधि बढ़ाई जा सकती है। नियुक्ति की प्रतिलिपि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, BSS राष्ट्रीय कार्यकारिणी व्हाट्सएप ग्रुप एवं कार्यालय प्रति को भेजी गई है। BSS ने श्योराण के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223929


