[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विहिप-बजरंग दल के सत्संग में विश्व कल्याण की कामना, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विहिप-बजरंग दल के सत्संग में विश्व कल्याण की कामना, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

विहिप-बजरंग दल के सत्संग में विश्व कल्याण की कामना, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री सिद्ध वीर हनुमान बालाजी मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला इकाई की ओर से विश्व कल्याण और धार्मिक जागरण को लेकर सत्संग आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री जयराज ने दीप प्रज्वलन, ब्रह्मानंद, एकात्मकता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ किया। नगर सह मंत्री नरेश तंवर ने बताया कि सत्संग का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

इस दौरान जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया, वहीं बजरंग दल जिला संयोजक ने श्रीराम स्तुति प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना और बालाजी महाराज के भजनों का सामूहिक गायन किया।

सत्संग में धर्म, संस्कृति, संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, राष्ट्र उन्नति एवं मानव कल्याण की प्रार्थना के साथ किया गया।

इस अवसर पर कौशल ढूकिया, हिमांशु, योगी, मनोहर ढूकिया, सोनू शर्मा, आरती, सुनील शर्मा, सुनील टीबड़ा, संदीप शर्मा, कृष जोशी, शुभम, शिवम, सौरव, नरेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles