इस्लामपुर में ढोल ताशों की मातमी धुनों के साथ निकला अलम का जुलूस
तिरंगे रंग का अलम रहा आकर्षण का केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : हजरत अब्बास अलमबरदारर की शहादत की याद में मंगलवार को अलम का जुलूस निकाला गया। जोहर की नमाज के बाद मोहर्रम वाले चौक से अलम का जुलूस ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ शुरू हुआ। जुलूस मदीना बाजार व संगम बाजार होता हुआ शाम को सिल्ला वाला चौक में पहुंचा। जुलूस के सिल्ला वाले चौक पहुंचते ही अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा।
तिरंगे रंग का अलम रहा आकर्षण का केंद्र
जुलूस के दौरान तिरंगे रंग का अलम आमजन में आकर्षण का केंद्र रहा। कारीगरों की ओर से अलम को तिरंगे रंग की चादर और फर्रियों से सजाया गया था जो अनायास ही लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा था। मोहर्रम कमेटी के लोगों ने बताया कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है जिसको लेकर ही अलम को तिरंगे का रूप दिया गया है।
अकीदतमंदों की ओर से जगह-जगह ठंडे पानी और शबील की स्टालें लगाई गई। घरों में विभिन्न पकवान बनाए गए ओर नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। देर शाम को जुलूस वापस इसी रास्ते से होता हुआ मोहर्रम वाले चौक में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान बगड़ पुलिस मय जाब्ता तैनात रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223929


