डोटासरा बोले- शेखावाटी को झूठे MOU नहीं, पानी चाहिए:यमुना जल पर राजस्थान के हितों से समझौते की तैयारी हो रही, यह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
डोटासरा बोले- शेखावाटी को झूठे MOU नहीं, पानी चाहिए:यमुना जल पर राजस्थान के हितों से समझौते की तैयारी हो रही, यह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
जयपुर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शेखावाटी को यमुना का पानी पहुंचाने के प्रोजेक्ट पर होने वाले नए समझौते पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने नए एग्रीमेंट में राजस्थान के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है। पाइपलाइन से राजस्थान तक पानी लाने पर रास्ते में हरियाणा के गांवों में लीकेज की आशंका जताई है।
डोटासरा ने एक्स पर लिखा- शेखावाटी की जनता को झूठे एमओयू नहीं, अपने हिस्से का पूरा पानी चाहिए। राजस्थान के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ढाई साल से भाजपा सरकार सिर्फ एमओयू का खेल खेल रही
आखिर यमुना जल पर कितनी बार एमओयू होगा? ढाई साल से भाजपा सरकार सिर्फ एमओयू का खेल खेल रही है। आज मुख्यमंत्री भजनलाल के बयान से एक बात साफ हो गई है कि जिस 17 जून 2024 के एमओयू का वे बार-बार जिक्र करते रहे, वो सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित था।
डोटासरा ने लिखा- मुख्यमंत्री को बताना चाहिए क्या विधानसभा के पटल पर जिस एमओयू का हवाला दिया गया, बयानबाजी की गई, क्या वो सब कुछ झूठ था? क्योंकि अगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब फिर नया MoU होगा तो पहले वाला क्या था?
राजस्थान के हितों के साथ एक और समझौते की तैयारी
डोटासरा ने लिखा- सबसे चिंता की बात ये है कि बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री राजस्थान को “ऊपरी पानी” देने की बात कर रहे हैं। मैं फिर कह रहा हूं, राजस्थान के हितों के साथ एक और समझौते की तैयारी हो रही है।
क्या राजस्थान की पाइपलाइन से हरियाणा एक बूंद भी पानी नहीं लेगा?
डोटासरा ने लिखा- हरियाणा के जिन गांवों में से राजस्थान की पाइपलाइन आएगी, वहां भी हरियाणा बीच में पानी लेगा। अगर ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री भजनलाल साफ करें कि क्या राजस्थान की पाइपलाइन से हरियाणा एक बूंद भी पानी नहीं लेगा? शेखावाटी की जनता को झूठे एमओयू नहीं, अपने हिस्से का पूरा पानी चाहिए। राजस्थान के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223774


