प्लॉट की रखवाली करते समय युवक पर हमला:5 लोगों ने गंडासे से किया वार, घायल पिता-पुत्र डीबी अस्पताल चूरू रेफर
प्लॉट की रखवाली करते समय युवक पर हमला:5 लोगों ने गंडासे से किया वार, घायल पिता-पुत्र डीबी अस्पताल चूरू रेफर
तारानगर : चूरू के तारानगर में वार्ड 22 स्थित एक प्लॉट पर हुई हिंसक वारदात में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार सैनी अपने पिता लीलाधर सैनी के पट्टेशुदा प्लॉट की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान पवन कुमार, नरेश कुमार, घीसाराम, विमला देवी और राजू सिंह राजपूत वहां पहुंचे।
राजकुमार के मुताबिक विमला और राजू सिंह ने उसे पकड़ लिया। नरेश कुमार और पवन कुमार ने गंडासे से हमला कर दिया। घीसाराम ने कसिये से वार किया। हमलावरों ने उसकी जेब से डायरी और रुपए भी छीन लिए। उसका मोबाइल फोन भी गायब हो गया। आरोपियों ने प्लॉट से सामान और थेपड़ी भी ले गए।
बीच-बचाव करने आए राजकुमार के पिता के साथ भी मारपीट की गई। घायल पिता-पुत्र को पहले तारानगर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में दोनों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने राजकुमार के बयान पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तारानगर थाने के एएसआई विजय सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033893


