नीमकाथाना की बेटी काव्यांशी बराला का राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन
नीमकाथाना की बेटी काव्यांशी बराला का राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना उपखंड के निकटवर्ती गांव पुरानाबास की बेटी काव्यांशी बराला ने 14 वर्षीय वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। काव्यांशी ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया है।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद काव्यांशी का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चित्तौड़गढ़ जिले में आयोजित होगी।
काव्यांशी वर्तमान में एम.जी.जी.एस. स्कूल, पुरानाबास में कक्षा 6वीं की छात्रा है और विकास अखाड़ा, गांवड़ी मोड़, नीमकाथाना में नियमित प्रशिक्षण ले रही है। उनके पिता विक्रम सिंह बराला पुलिस मुख्यालय में सेवाएं दे रहे हैं।
चयन की खबर से गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने काव्यांशी की सफलता पर गर्व जताते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930457

