गुहाला के शुभांशु ने पावरलिफ्टिंग में किया नाम रोशन:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक किया हासिल, ग्रामीणों में उल्लास का माहौल
गुहाला के शुभांशु ने पावरलिफ्टिंग में किया नाम रोशन:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक किया हासिल, ग्रामीणों में उल्लास का माहौल

गुहाला : राजस्थान राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुहाला गांव के शुभांशु बाजिया ने रजत पदक जीता है। शुभांशु ढाणी बंधावाला, भोपालपुरा के निवासी हैं। वे गिरधारीलाल बाजिया के पौत्र और राजेंद्र बाजिया के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में शुभांशु ने अपने शानदार प्रदर्शन से द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल गांव का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरी पंचायत का मान भी बढ़ा है। ग्रामीणों में खुशी और उल्लास का माहौल बना हुआ है। शुभांशु की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत और प्रतिभा से गांव के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी उनका नाम पहचाना जाएगा।